
Tata ग्रुप का ये स्टॉक 5 महीने में सबसे ऊपर, एक्सपर्ट्स ने कहा- खरीदें शेयर, बढ़िया है बिजनेस!
AajTak
Trent Stock Target: सोमवार को ट्रेंट के शेयर BSE पर 3.5% की तेजी के साथ ₹5,920 के स्तर पर पहुंचे, जो अप्रैल 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है. इस तेजी के पीछे कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल, विस्तार योजनाओं और ब्रोकरेज फर्मों की सकारात्मक रेटिंग्स हैं.
टाटा ग्रुप (Tata Group) के इस शेयर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है. जिससे शेयर (Share) की कीमत 5 महीने की उच्चतम स्तर पहुंच गई है. यह कमाल टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) के शेयरों ने किया है.
दरअसल, सोमवार को ट्रेंट के शेयर BSE पर 3.5% की तेजी के साथ ₹5,920 के स्तर पर पहुंचे, जो अप्रैल 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है. इस तेजी के पीछे कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल, विस्तार योजनाओं और ब्रोकरेज फर्मों की सकारात्मक रेटिंग्स हैं. कई ब्रोकरेज ने कंपनी को शानदार रेटिंग दी है.
ट्रेंड का कारोबार है शानदार
बता दें, ट्रेंट लिमिटेड, जो वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार बाजार जैसे लोकप्रिय रिटेल ब्रांड्स को ऑपरेट करती है, पिछले कुछ वर्षों में Trent ने अपनी मजबूत बिजनेस ग्रोथ से निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है.
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 57% की साल-दर-साल राजस्व वृद्धि दर्ज की, जो ₹3,992 करोड़ रही. जूडियो के तेजी से बढ़ते स्टोर नेटवर्क और वेस्टसाइड की स्टेबल डिमांड से शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है. इसके अलावा, स्टार बाजार (Star Bazar) के छोटे प्रारूप वाले स्टोर्स ने किराना सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को मजबूत किया है.
इन ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें शेयर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












