
Tale of Two Psychos... महिलाओं के लिए खतरा बने कोलकाता और बरेली के खूंखार साइको किलर्स की दरिंदगी की पूरी कहानी
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बीते नौ अगस्त की सुबह एक ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजय रॉय को लेकर लगातार कई खुलासे हुए हैं. आरोपी के बारे में कहा गया कि वह शराह पीने के दौरान पोर्न देखने का आदी था. वह बेधड़क अस्पताल में आता और जाता रहता था.
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आकंड़े किसी से छिपे नहीं है. घरेलू हिंसा से लेकर रेप और हत्या की वारदातें रोजाना सुनने को मिलती है. बीते कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उत्तर प्रदेश के बरेली में इसी तरह के मामले सामने आए. महिलाओं के साथ रेप और उनकी हत्या के इन मामलो में देश को हिलाकर रख दिया. लेकिन इन दोनों मामलों में एक चीज कॉमन रही- साइको किलर.
कोलकाता में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की अस्पताल की चारदीवारी के भीतर ही रेप और हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी संजय रॉय फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और उसने अपने गुनाह भी कुबूल कर लिया. कोलकाता के इस साइको किलर ने इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया लेकिन एक गलती से पकड़ा गया.
8 अगस्त देर रात क्या हुआ था...
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बीते नौ अगस्त की सुबह एक ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजय रॉय को लेकर लगातार कई खुलासे हुए हैं. आरोपी के बारे में कहा गया कि वह शराह पीने के दौरान पोर्न देखने का आदी था. वह बेधड़क अस्पताल में आता और जाता रहता था.
आरोपी आठ अगस्त की रात 11 बजे शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे गया. इस दौरान उसने शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखी. इसके बाद वह देर रात अस्पताल के पिछले दरवाजे से चेस्ट मेडीसिन डिपार्टमेंट में दाखिल हुआ. ट्रेनी डॉक्टर रात दो बजे अपने जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद अस्पताल के सेमिनार हॉल गई थी. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को भी रात चार बजे सेमिनार हॉल में जाते देखा गया. उसे करीब 4.45 बजे सेमिनार हॉल से बाहर आते देखा गया.
आरोप है कि आरोपी ने पहले महिला डॉक्टर का रेप और उसकी हत्या की. ट्रेनी डॉक्टर अस्पताल के सेमिनार हॉल में अकेली सो रही थी, विरोध करने पर आरोपी ने उसे गला घोंटकर मार दिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






