
Tajinder Pal Singh Bagga: टेंशन-ट्विस्ट-टकराव... 16 घंटे बाद हुई बग्गा की घर वापसी, अब आगे क्या?
AajTak
Tajinder Pal Singh Bagga: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हिरासत में लेने वाली पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोके जाने के खिलाफ पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जो अर्जी दाखिल की है. उस पर पंजाब सरकार को शुक्रवार को हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है.
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तार का मामला देर रात तक गरमाया रहा. शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे से शुरू हुए पकड़म-पकड़ाई के खेल में लगभग 16 घंटे बाद बग्गा की घर वापसी हो पाई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक तरफ जहां तीन राज्यों की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे पंजाब पुलिस ने बग्गा को जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया और मोहाली की ओर निकली. लेकिन दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया गया. इस घटनाक्रम में चौंकाने वाली जानकारी तब आई जब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि वो बग्गा को पंजाब नहीं दिल्ली पुलिस को सौंपेंगे. ऐसा हुआ भी और हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद रात को ही गुरुग्राम में द्वारका कोर्ट की मजिस्ट्रेट के घर पर बग्गा की पेशी हुई. मजिस्ट्रेट के यहां से राहत मिलने और रिहाई के बाद बग्गा समर्थकों के साथ अपने घर पहुंचे. यहां बग्गा के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी नजर आए.
हाई कोर्ट पहुंची पंजाब पुलिस
दिल्ली के बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हिरासत में लेने वाली पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोके जाने के खिलाफ पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जो अर्जी दाखिल की. उस पर पंजाब सरकार को शुक्रवार को हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है. हाईकोर्ट ने सुनवाई शनिवार तक स्थगित करते हुए इस मामले में हरियाणा सरकार और दिल्ली पुलिस को लिखित जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं.
दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
वहीं, बग्गा के पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और बग्गा को अपने साथ ले गए. दिल्ली पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस के जवानों पर अपहरण का मामला दर्ज किया. इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस पूरे मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. आदेश गुप्ता ने कहा, तेजिंदर बग्गा पर जो कार्रवाई हुई है वो बहुत शर्मनाक है. केजरीवाल ने पंजाब पुलिस के जरिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को पिटवाया है, उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है, अभद्रता की गई है. पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतारू है कि उन्होंने एक सिख को अपनी पगड़ी तक भी नहीं बांधने दी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







