
T20 World Cup 2022: एक मैच के बाद ही कन्फ्यूज कर रही है प्वाइंट टेबल, सेमीफाइनल के लिए अभी से समझें गणित
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर अभी से प्वाइंट्स टेबल पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं. वैसे पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया के लिए अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण आसान है. यदि भारत अगले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर लेता है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में फिलहाल सुपर-12 स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सुपर-12 के ग्रुप-1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमें हैं. वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश शामिल है.
सुपर-12 स्टेज में भाग ले रही सभी टीमों ने मिनिमम एक मुकाबले ही खेले हैं, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर अभी से पेंच फंसा लग रहा है. उदाहरण के लिए ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हरा दिया और उसने बाकी के सभी मैच जीत लिए तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी.
क्लिक करें- कोहली के उन दो शॉट की कहानी, जो ‘बिकाऊ’ बने और इतिहास में दर्ज हो गए
वहीं इसके उलट पाकिस्तान और टीम इंडिया अपने बाकी मैच जीत लेती है तो साउथ अफ्रीका को बाहर होना पड़ेगा. वैसे भी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच रद्द होने के चलते साउथ अफ्रीका के लिए समीकरण थोड़ा कठिन हो गया है क्योंकि उस मैच से उसे केवल एक अंक ही मिल पाया.
भारत के लिए अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण आसान है. यदि भारत अपने अगले चार में से तीन में जीत दर्ज कर लेता है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. भारत के अभी दो अंक हैं और वह कम से कम तीन मैच जीतकर आठ अंक तक पहुंच जाएगी. ऐसे में साउथ अफ्रीका या पाकिस्तान जैसी टीमों में से कोई एक ही प्वाइंट टेबल में भारत को पछाड़ सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












