
T20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, दूसरी बार बना ये कीर्तिमान
AajTak
Australia vs Zimbabwe: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबला हुआ. जहां जिम्बाव्बे ने 23 रनों से जीत दर्ज की. यह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर रहा. वैसे इससे पहले भी जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में हरा चुकी है. ऐसा टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार हुआ है.
Australia vs Zimbabwe ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी शिकस्त दे दी.
इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह लगातार दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया. इससे पहले साल 2007 में ऐसा हुआ था. कुल मिलाकर जिम्बाब्वे की टीम दोनों ही बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीती है.
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी का 19वें मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ. जिम्बाब्वे के बनाए गए 169 रनों के जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्स्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही.जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन , टिम डेविड और ट्रेविस हेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार बड़े विकेट 29 रन के अंदर ही गंवा दिए.
OH THAT’S OUTRAGEOUS! 🤯🔥 Munyonga flies across and plucks a stunner out of thin air! 👐✨ Zimbabwe’s fielding has been top-tier and AUS are now seven down! 👏💥 ICC Men’s #T20WorldCup | #AUSvZIM | LIVE NOW 👉 https://t.co/WBa4qbbxs0 pic.twitter.com/4RlkjdsSGY
हालांकि इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच 59 गेंदों में 77 रन की पार्टनरशिप हुई. जब तक ये जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई थी, लगा ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत जाएगी.
मगर रयान बर्ल ने मैक्सवेल की पारी को 31 रन पर रोककर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया. यहीं से ऑस्ट्रेलिया की पारी भी बिखर गई. मार्कस स्टोइनिस और बेन ड्वारशुइस दोनों छह रन बना पाए. रेनशॉ भी 44 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए. उनके रूप में ऑस्ट्रेलिया को 139 रन पर 8वां झटका लगा. एडम जाम्पा दो रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












