
T-20 Number 1 Team India: 6 साल बाद T-20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया, जो विराट कोहली ना कर सके वो रोहित शर्मा ने किया
AajTak
रोहित शर्मा के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है. अब भारतीय टीम टी-20 रैंकिंग में नंबर-एक पर भी पहुंच गई है.
T-20 Number 1 Team India: वेस्टइंडीज़ को टी-20 सीरीज़ में 3-0 से मात देने के बाद टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है. ये करीब 6 साल के बाद हुआ है, जब टीम इंडिया को टी-20 में नंबर एक का स्थान हासिल हुआ है. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया साल 2016 में आखिरी बार ये मुकाम हासिल कर पाई थी. #TeamIndia are now No.1 in the ICC Men's T20I Team rankings 🎉🎉 pic.twitter.com/3LeMLGOtD3

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












