
Swiggy से मंगाए वेज खाने में निकला चिकन, एक्टर ने किया ये ट्वीट
AajTak
एक्टर, गीतकार, डायलॉग लेखक 'को शोषा' शाकाहारी हैं. उन्होंने रेस्टोरेंट से वेज खाना ऑर्डर किया, उसमें से चिकन के पीस निकल आए. उन्होंने ट्विटर पर पूरी कहानी बताई. बोले- इससे उनकी धार्मिक भावना आहत हुई हैं. अपने ट्वीट में मांग करते हुए लिखा कि Swiggy के बड़े अधिकारी को उनसे माफी मांगनी चाहिए.
तमिल एक्टर, गीतकार और डायलॉग लेखक को शेषा (Ko Sesha) ने Swiggy से वेज खाना मंगवाया. इस वेज खाने में चिकन के पीस निकल गए, इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि उनकी धार्मिक भावनानों को ठेस पहुंची है. शेषा इस बात से काफी नाराज नजर आए कि कंपनी ने इस हरकत के लिए महज 70 रुपए का मुआवजा देने की बात कही. वहीं यूजर्स भी इस वायरल पोस्ट पर बंटे हुए नजर आए.
को शेषा ने ट्वीट कर पूरे मामले के बारे में जानकारी दी. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'गोबी मंचूरियन विद कॉर्न फ्राइड राइस' में चिकन के पीस निकले हैं. मैंने Swiggy के माध्यम से The Bowl Company से खाने का ऑर्डर किया था. अब Swiggy का कस्टमर केयर इसके बदले 70 रुपए बतौर मुआवजा देना चाहता है. मेरी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है.
अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी भर शाकाहारी रहा हूं. यह बहुत ही अपमानजनक है कि किसी ने मेरे नैतिक मूल्यों को खरीदने की कोशिश की. मैं मांग करता हूं कि Swiggy का स्टेट हेड स्तर का अधिकारी मुझे फोन करे और माफी मांगे.
अपने ट्वीट में शेषा ने स्विगी के @SwiggyCares, @Swiggy और द बाउल कंपनी के @tbc_india हैंडलर को टैग भी किया.
' नॉनवेज रेस्टोरेंट से वेज खाना क्यों मंगाया'
शेषा के इस ट्वीट के सामने आने के बाद कई लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे. कई लोगों ने शेषा की आलोचना की तो कई उनके समर्थन भी नजर आए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस मामले में आप धर्म को बीच में न घसीटें. वहीं एक शख्स ने लिखा कि आपने नॉनवेज रेस्टोरेंट से वेज खाना ऑर्डर किया, तो किस बात की शिकायत कर हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











