
Swapna Shastra : अच्छा वक्त आने से पहले सपने में दिखते हैं ये संकेत, ना करें नजरअंदाज
AajTak
Swapn Shastra : स्वप्न शास्त्र के अनुसार 7 संकेत बताते हैं कि जीवन में सकारात्मक बदलाव, सुख-समृद्धि और सफलता आपके कदम चूमने वाले हैं. ऐसे सपने आपको मानसिक शांति और विश्वास भी देते हैं कि आपके दुख और कठिनाइयां धीरे-धीरे समाप्त होने वाली हैं.
Swapn Shastra: सपनों की दुनिया रहस्यों और संकेतों से भरी होती है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना हमारे भविष्य के किसी न किसी पहलू की ओर इशारा करता है. अक्सर जब व्यक्ति जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा होता है, तो उसका मन अशांत रहता है. ऐसे समय में सपने उसे आने वाले अच्छे समय और बदलाव की झलक दिखा सकते हैं. खास तौर से 7 तरह के सपने भविष्य में सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकेत देते हैं. अगर ये सपने आपको दिखाई दें, तो समझिए कि जीवन से दुख और परेशानियों का अंधेरा धीरे-धीरे हटने वाला है.
साफ पानी या झरना देखना
सपने में स्वच्छ पानी, झरना या नदी देखना सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है. यह संकेत देता है कि आपकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही, आर्थिक और पेशेवर जीवन में भी स्थिरता आने वाली है. यह सपना मानसिक शांति और पुराने तनावों से मुक्ति का संकेत देता है. नकारात्मक परिस्थितियों से छुटकारा मिलने की भी संभावना है.
सूर्योदय या उजाला देखना
सपने में सूर्योदय या चारों ओर फैला प्रकाश नई उम्मीद और अवसर का प्रतीक है. अंधेरे के बाद उगता सूरज बताता है कि सभी कठिनाइयों का अंत होने वाला है. यह करियर में उन्नति और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत देता है. जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा आएगी.
मंदिर और देवी-देवताओं के दर्शन

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












