
SUV के ब्रेक लगते ही सनरूफ से टकराया सीना... ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानार्यमन के एक्सीडेंट का सामने आया वीडियो
AajTak
Mahanaryaman Scindia Accident Shivpuri: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानार्यमन सिंधिया शिवपुरी में एक कार हादसे में घायल हो गए. सनरूफ से बाहर निकलकर अभिवादन के दौरान अचानक ब्रेक लगने से उन्हें सीने में चोट आई. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कुछ जांचों के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और ग्वालियर राजघराने के वारिस महानार्यमन सिंधिया सोमवार को शिवपुरी दौरे के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए. कोलारस विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों का अभिवादन करते समय कार के ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से उनके सीने में चोट आई. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया.
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया शिवपुरी के कोलारस में आयोजित एक युवा सम्मेलन और कॉलेज ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंचे थे. घटना के समय महानार्यमन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे.
इसी दौरान भीड़ या किसी के सामने आ जाने के कारण ड्राइवर ने अचानक जोर से ब्रेक लगा दिया. झटका इतना तेज था कि महानार्यमन का सीना कार के हिस्से से टकरा गया. शुरुआत में उन्होंने कोई दिक्कत महसूस नहीं की, लेकिन कुछ देर बाद सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. देखें VIDEO:-
CMHO संजय ऋषेश्वर के मुताबिक, "महानार्यमन को मांसपेशियों में खिंचाव और चोट आई थी. डॉक्टरों ने उनका ECG और एक्स-रे किया. हालांकि दोनों जांचें नॉर्मल थीं. उन्हें करीब 40 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और फिर दवाइयां देकर छुट्टी दे दी गई. डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक विशेष बेल्ट पहनने की सलाह दी है.''
मंगलवार सुबह महानार्यमन सिंधिया का दोबारा हेल्थ चेकअप किया जाएगा. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे आराम कर रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








