
Suryakumar Yadav new car: टीम इंडिया के इस सितारे ने खरीदी स्पेशल कार, इंडियन आर्मी-धोनी से है कनेक्शन!
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नई गाड़ी खरीदी है. सूर्यकुमार के पास पहले भी गाड़ियों का बेहतर कलेक्शन है.
Suryakumar Yadav new car: टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू होने वाली नई सीरीज़ की तैयारी में जुटी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में कई खिलाड़ी अहमदाबाद भी पहुंचने लगे हैं. इस बीच टीम इंडिया के नए स्टार सूर्यकुमार यादव ने नई गाड़ी खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं. सूर्यकुमार यादव ने निसान की जोंगा कार खरीदी है, जो कि एक एसयूवी गाड़ी है. सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मेरे नए टॉय हल्क को हेलो कहिए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












