
Suryakumar Yadav Namaste Celebration: ताबड़तोड़ पारी के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘नमस्ते’ सेलिब्रेशन वायरल, रोहित शर्मा ने बजाई ताली
AajTak
कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की, इसी के साथ तीन टी-20 मैच की सीरीज़ को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की जीत हुई. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की, इसी के साथ तीन टी-20 मैच की सीरीज़ को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया. आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके बाद उनका एक सेलिब्रेशन वायरल हो रहा है.
भारतीय टीम जब संकट में थी, उस वक्त सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 31 बॉल में 65 रन बनाए. इस दौरान उनकी पारी में 7 छक्के आए, जिसने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया.
अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने पिच पर खड़े होकर ही ड्रेसिंग रुम की तरफ नमस्ते सेलिब्रेशन किया. जहां बैठे कप्तान रोहित शर्मा और टीम के अन्य खिलाड़ियों ने जमकर तालियां बजाई. pic.twitter.com/UNUfkV8G1Z

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












