
Suryakumar Yadav as T20 Captain: हार्दिक पंड्या का पत्ता साफ! गौतम गंभीर की टी20 टीम में नहीं मिलेगी कप्तानी, सूर्यकुमार यादव को मिलेगी कमान
AajTak
Suryakumar Yadav as T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान 1-2 दिन में हो सकता है. मगर इससे पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह खबर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए एक बड़ा झटका है. जबकि सूर्यकुमार यादव के लिए खुशखबरी है.
Suryakumar Yadav as T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान 1-2 दिन में हो सकता है. मगर इससे पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह खबर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए एक बड़ा झटका है. जबकि सूर्यकुमार यादव के लिए खुशखबरी है.
दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में श्रीलंका दौरे के लिए पंड्या को टी20 टीम का कप्तान माना जा रहा था. मगर अब सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, पंड्या को झटका लग सकता है.
पंड्या की जगह सूर्या को कप्तान बनाने की तैयारी
बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि हमें भविष्य को भी देखना है. हमें अगले 2 टी20 वर्ल्ड कप और टी20 सीरीज के ध्यान में रखना है. यही कारण है कि हमें ऐसे प्लेयर (कप्तान) की जरूरत है, जो खेल सके और लंबे समय तक मौजूद रह सके. उस स्थिति में कोच और सेलेक्टर्स स्काई (सूर्यकुमार यादव) को सबसे छोटे फॉर्मेट (टी20) में कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं.
सूत्रों ने कहा कि हार्दिक पंड्या अगले दौरे यानी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. मगर उनकी जगह अब सूर्या को कप्तानी सौंपी जा सकती है. साथ ही श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी 1-2 दिन में कर सकते हैं.
गंभीर का बतौर कोच पहला दौरा रहेगा

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












