
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का जलवा, ताबड़तोड़ सेंचुरी से बदल दिया था पूरा गेम, बस आखिरी में चूक गए
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में तूफानी सेंचुरी जड़ी. एक वक्त पर जो लक्ष्य मुश्किल लग रहा था, सूर्यकुमार यादव के क्रीज़ पर रहते हुए वह संभव लगने लगा. लेकिन अंत में वह आउट हुए और भारत मैच हार गया.
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज़ पर भारत ने कब्जा कर लिया है. रविवार को खेले गए आखिरी टी-20 मैच में भले ही टीम इंडिया की 17 रनों से हार हुई हो, लेकिन सीरीज़ पर 2-1 से कब्जा हो गया है. आखिरी मैच में भारत को 216 का लक्ष्य मिला था, खराब शुरुआत के बाद भी ऐसा लगा कि भारत ये मैच जीत जाएगा और इसके असली हीरो सूर्यकुमार यादव थे.
सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में आकर इंग्लैंड के बॉलर्स पर काउंटर अटैक किया और सिर्फ 55 बॉल में 117 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दी. सूर्यकुमार जबतक क्रीज़ पर थे, उस वक्त तक ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती है. लेकिन अंत में भारत हार गया.
सूर्यकुमार यादव ने कैसे टीम इंडिया की उम्मीद जगाई, उसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 41 रनों की ज़रूरत थी. तब सूर्यकुमार यादव ने 19वें ओवर की शुरुआती चार बॉल में 14 रन लूट लिए थे, लेकिन उसके बाद वह अपना विकेट भी गंवा बैठे.
सूर्यकुमार यादव की पारी- कुल रन- 117, बॉल- 55, चौके- 14, छक्के- 6, स्ट्राइक रेट- 212.72
भारत ने जब 31 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे, जिसमें रोहित शर्मा-विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट शामिल था. उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ 119 रनों की साझेदारी की, जो सिर्फ 62 बॉल में ही हुई. इसमें श्रेयस अय्यर के नाम सिर्फ 28 ही रन हैं, जबकि बाकी कमाल सूर्यकुमार यादव ने किया है.
भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी • सुरेश रैना • रोहित शर्मा • केएल राहुल • दीपक हुड्डा • सूर्यकुमार यादव

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












