
Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का धनु राशि में गोचर, इन 5 राशि वालों को बना सकता है अमीर
AajTak
Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषियों का कहना है साल का यह आखिरी सूर्य गोचर पांच राशि के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर जमकर लाभ दे सकता है.
Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने वाले हैं. धनु राशि में सूर्य देव के रथ की गति मानव जीवन को कई तरह से प्रभावित करेगी. ज्योतिषियों का कहना है कि साल का यह आखिरी गोचर पांच राशि के जातकों की किस्मत चमका सकता है. इन राशियों को करियर, कारोबार, धन और स्वास्थ्य के मोर्चे पर बिना प्रयत्न के लाभ मिल सकता है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष- यह समय आर्थिक मोर्चे पर उन्नति देने वाला साबित होगा. धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं. यदि आप लंबे समय से किसी प्रॉपर्टी को बेचने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको कुछ प्रयास जरूर करने होंगे.
सिंह- धन लाभ के योग बनेंगे. व्यवसायिक लाभ होने के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में भी आपको एक टीम के सदस्य की तरह काम करना ही लाभदायक रहेगा. केवल अपने बारे में सोचेंगे तो स्थितियां बदल सकती हैं. आपसी संबंध सुधरेंगे. सामाजिक तौर पर यह समय आपके परिवार को उन्नति दिलाएगा.
तुला- यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान अच्छी उन्नति होने के प्रबल योग बनेंगे. आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिल सकता है. मेहनती लोगों को शुभ समाचार मिलते रहेंगे. दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी.
धनु- व्यवसाय में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं. आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. खर्चों में कमी आएगी. कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. हालांकि आपको रोग-बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है. आपको हर कार्यों में उनका समर्थन मिलेगा.
मकर- कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे. हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है. बैंक-बैलेंस को अच्छे से मेंटेन करने का प्रयास करें. बच्चों के भविष्य के बारे में सोचेंगे और किसी अच्छी योजना में निवेश कर सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











