
Surya Grahan 2025: Surya Grahan 2025: वृश्चिक राशि के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुभ, अचानक होगा धन लाभ
AajTak
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि ज्योतिषविद ने इस ग्रहण को लेकर वृश्चिक राशि के बारे में क्या कहा है.
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा. ऐसे में लोग अपनी दिनचर्या और पूजा-पाठ सामान्य रूप से कर सकेंगे. ग्रहण के दौरान शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे और सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे. इस दौरान सूर्य और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा. ज्योतिष में यह योग जीवन में विशेष प्रभाव डालता है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव रहेगा. आर्थिक लाभ
ज्योतिषाचार्य प्रवीण के अनुसार, इस अवधि में आपको आर्थिक रूप से फायदा मिलने की संभावना है. अचानक धन प्राप्ति हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है. साथ ही, जो लोग नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा. इस दौरान आपको सरलता से धन की प्राप्ति होगी और धन का संचय भी कर सकेंगे.
किन बातों का रखें ध्यान
वृश्चिक राशि वालों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. आपका अहंकार सफलता और तरक्की के बीच आ सकता है. वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपनी कामयाबी या उपलब्धियों पर अहंकार नहीं करना चाहिए.
इस समय बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनें और उनका आदर करें. घर और समाज में भी बड़े-बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करने से आपके प्रयासों को और अधिक सफलता मिलेगी.
उपाय

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











