
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण पर बनेगा षडाष्टक योग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान
AajTak
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर यानी कल साल का दूसरा सूर्य ग्रहण बनने जा रहा है. वैसे तो, ये ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाला लेकिन फिर भी ज्योतिषाचार्य इस ग्रहण से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में सभी राशियों के जातकों को अगले 15 दिनों तक कामकाज, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में खास सतर्कता बरतनी होगी.
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर यानी कल लगने जा रहा है. ये ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. सूर्य ग्रहण सिर्फ ज्योतिष नजरिए से ही नहीं बल्कि धार्मिक पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और लोगों को इस दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जाती है.
कुछ ज्योतिषियों के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ग्रहों के नजरिए से बहुत ही अशुभ माना जा रहा है. क्योंकि, सूर्य ग्रहण पर कल शनि-मंगल की अशुभ स्थिति से षडाष्टक योग बनने जा रहा है. शनि इस समय मीन राशि में वक्री स्थिति में हैं और मंगल तुला राशि में विराजमान हैं. जिसके कारण शनि-मंगल दोनों एक-दूसरे से 150 डिग्री पर विराजमान रहकर षडाष्टक योग बनाएंगे. तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिर्विदों ने सूर्य ग्रहण पर बनने जा रहे षडाष्टक योग से किन राशियों को सावधान रहने की सलाह दी है.
1. वृषभ
सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से वृषभ राशि वालों को इस समय हर कार्य में सावधानी दिखानी होगी. ग्रहण के असर से कार्यक्षेत्र में अचानक अड़चनें आ सकती हैं. जिस काम को पूरा मानकर चल रहे थे, उसमें देरी हो सकती है. धन निवेश में नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है. अगले 15 दिन स्वास्थ्य का सबसे ज्यादा ध्यान रखें.
2. तुला
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण के असर से तुला राशि वालों के अगले 15 दिनों तक खर्च बढ़ सकते हैं. आय कम हो सकती है. आर्थिक अस्थिरता आ सकती है. नौकरी या बिजनेस में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं. रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है. मानसिक तनाव बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











