
Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कल, जानें तुला राशि पर कैसा होगा असर
AajTak
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल लगने वाला है. सूर्य ग्रहण की टाइमिंग रात 11 बजे से शुरू होकर तड़के सुबह 03:23 बजे तक रहेगी. आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का तुला राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है.
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण की टाइमिंग रात 11 बजे से शुरू होकर तड़के सुबह 03:23 बजे तक रहेगी. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. ज्योतिषविदों के मुताबिक, हर राशि पर इस सूर्य ग्रहण का असर अलग-अलग होने वाला है. आइए जानते हैं तुला राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का कैसा प्रभाव होगा.
खर्चे पर नियंत्रण रखें ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस समय तुला राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. बिना सोचे-समझे किया गया खर्च आगे चलकर परेशानी दे सकता है. बेहतर होगा कि आप फिजूलखर्ची से बचें और पैसे का उपयोग सोच-समझकर करें.
लंबी यात्राओं से बचें इस ग्रहण काल में लंबी यात्राएं करना तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं होगा. ग्रहण के दौरान यात्रा के दौरान थकान, अनावश्यक तनाव की संभावना बन सकती है. इसलिए यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा.
करियर में नए अवसर
ग्रहण का कोई सीधा नकारात्मक असर आपके प्रोफेशन पर नहीं पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सामान्य बनी रहेगी. बल्कि, इस समय कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय विचार करने का हो सकता है.
रिश्तों को संभालने की जरूरत

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











