
Surya Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण बढ़ाएगा कुंभ राशि वालों की मुश्किल, रहें सावधान
AajTak
Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और आखिर सूर्य ग्रहण 21 सितंबर दिन रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं
Surya Grahan 2025: 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगा था. अब रविवार, 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. इस दिन सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध भी किया जाएगा. 15 दिन के अंतराल में लग रहे दो ग्रहण का कुंभ राशि के जातकों पर काफी ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, आगामी सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है.
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2025 Date Time)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगी. यह सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर कन्या राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा. यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. सूर्य ग्रहण जब भारत में दिखाई नहीं देता है तो उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता है.
आकस्मिक धन हानि या लाभ
ज्योतिषविद ने बताया कि इस सूर्य ग्रहण के कारण कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अचानक धन लाभ या हानि हो सकती है. हालांकि इसमें भी धन हानि की संभावना ही अधिक रहेगी. उधार या कर्ज में दिया रुपया-पैसा डूब सकता है. निवेश के मामलों में नुकसान हो सकता है. पैतृक संपत्ति के मामले में झटका लग सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












