
Surya Grahan 2022: क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण? जानें भारत के सभी राज्यों में कितने बजे दिखेगा ग्रहण
AajTak
Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दोपहर के बाद दिखाई देगा. ये सूर्य ग्रहण भारत के उत्तर पश्चिम भागों में दिखाई देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. आइए जानते हैं कि भारत में ये सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखेगा और कितने बजे दिखेगा.
Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर 2022 को लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा, जो सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में ख़त्म होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा. इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा. यह ग्रहण यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया सहित दुनिया भर के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा. भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है और इसका समापन शाम 6 बजकर 9 मिनट पर होगा.
आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है (What is Partial Surya Grahan)
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है. हालांकि, 25 अक्टूबर यानी आज लगने वाला ग्रहण आंशिक होगा. इसका मतलब है कि चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य पर एक गहरी छाया डालेगा. भारत में, सूर्य ग्रहण का समापन सूर्यास्त के समय होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, उससे आंखों को क्षति पहुंचती हैं. भारत में लगभग 40-50% सूर्य चंद्रमा से ढका रहेगा, जो भारत के उत्तर पश्चिमी भागों में दिखाई देगा.
क्यों है ये सूर्य ग्रहण इतना खास (Surya Grahan Effect on Zodiac Signs)
ये सूर्य ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, केतु का संयोग तुला राशि में बनेगा. इस संयोग पर शनि की दृष्टि भी होगी. सूर्य, केतु, शनि का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनेगी. अगले 1 महीने तक राजनैतिक रूप से भयंकर उथल पुथल मच सकती है. मेष, तुला राशि सूर्य ग्रहण का प्रभाव युद्ध और विस्फोट के संकेत दे रहा है.
आपके शहर में कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












