
Surya Gochar 2022: ग्रहों के राजा ने बदली चाल, अब 12 दिन सूर्य की तरह चमकेगी 7 राशियों की किस्मत
AajTak
Surya Gochar 2022: 16 नवंबर को सूर्य देव ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है. ग्रहों के राजा अब 16 दिसंबर 2022 तक इसी राशि में रहने वाले हैं. ज्योतिषाचार्या राखी मिश्रा के अनुसार, सूर्य का यह राशि परिवर्तन हमारे जीवन में काफी बदलाव लेकर आने वाला है.
Surya Gochar November 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. 16 नवंबर को सूर्य देव ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है. ग्रहों के राजा अब 16 दिसंबर 2022 तक इसी राशि में रहने वाले हैं. ज्योतिषाचार्या राखी मिश्रा के अनुसार, सूर्य का यह राशि परिवर्तन हमारे जीवन में काफी बदलाव लेकर आने वाला है. खासतौर से अगले 12 दिन सात राशियों के लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं.
कर्क- कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति पंचम भाव में बन रही है. संतान पक्ष के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. उन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान आपको संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है.
कन्या- कन्या राशि के तीसरे भाव में सूर्य, शुक्र की युति बन रही है. यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे. घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.
तुला- तुला राशि के दूसरे भाव में सूर्य और शुक्र की युति बन रही है. धन संबंधी मामलों में यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. सरकारी योजनाओं में निवेश करने से लाभ मिलेगा. खर्चों में कटौती के साथ पैसों की बचत होगी.
वृश्चिक- सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में ही गोचर करने वाले हैं. ये समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं. पिता का सहयोग मिलेगा. आप किसी भी काम को पूरा करने में पीछे नहीं रहेंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य भी अब तेजी से पूरे होने लगेंगे.
मकर- सूर्य मकर राशि के 11वें भाव में हैं. इसे लाभ का स्थान माना जाता है. इस सूर्य गोचर के बाद आपके व्यापार में गति आएगी. आप पहले से ज्यादा मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे. दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. लंबे समय से कर्ज में फंसा पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा और ऑफिस में सीनियर्स सपोर्ट करेंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











