
Surat: 6 साल के मासूम को आवारा कुत्ते ने काटा, घटना CCTV में कैद
AajTak
सूरत में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम को काटकर लहूलुहान कर दिया. बच्चे के सिर पर 15 टांके आए हैं. वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि अपार्टमेंट में एक आवारा कुत्ता घुसता है और सोफे पर सो रहे 6 साल के बच्चे पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा देता है.
गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में लोगों का बाहर निकलना और बच्चों का गली में खेलना तक दुष्वार हो गया है. शहर के डिंडोली इलाके में एक 6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि साईं दर्शन अपार्टमेंट में एक आवारा कुत्ता घुसता है. ऐसा लग रहा है कि वो कुछ खाने-पीने का सामान ढूंढ रहा है. जब उसे कुछ नहीं दिखाई देता तो वो सोफे पर सो रहे 6 साल के बच्चे पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा देता है. बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर एक शख्स भागता हुआ आता है और मासूम को कुत्ते से बचाता है.
6 साल के मासूम को आवारा कुत्ते ने काटा
तुरंत ही घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसके सिर पर 15 टांके लगाए. बताया जा रहा है कि यह आवारा कुत्ता कई बच्चों को अपना शिकार बना चुका है. घर के मालिक योगेश ने बताया कि यह घटना 29 तारीख की है सोमवार को उनके घर काम करने वाली बाई आई थी, उसने अपने बच्चे को सोफे पर सुला दिया था.
कुत्ते के काटने की घटना सीसीटीवी में कैद
तभी गली का एक आवारा कुत्ता आया और उसने बच्चे को काट लिया. तुरंत ही हम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए, उसके सिर में 15 टांके आए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन से कई बार आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई पर अब तक उसका कोई हल नहीं निकला है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








