
Supreme Court: अबू सलेम की रिहाई को लेकर CBI की दलील सुप्रीम कोर्ट ने किया नामंजूर, केंद्रीय गृह सचिव को जवाब देने के निर्देश
ABP News
Supreme Court: अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम की रिहाई को लेकर सीबीआई का जवाब सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार करते हुए जानें क्या कुछ कहा.
Supreme Court: अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम की रिहाई को लेकर सीबीआई का जवाब सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार किया है. केंद्रीय गृह सचिव से जवाब दाखिल करने को कहा. सलेम ने कहा है कि भारत सरकार ने पुर्तगाल सरकार को लिखित आश्वासन दिया था कि उसे मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा.
साथ ही, यह भी कहा था कि उसे किसी भी मामले में 25 साल से अधिक की सज़ा नहीं दी जाएगी. सीबीआई ने जवाब दिया है कि किसी कोर्ट पर सरकार का आश्वासन लागू नहीं होता. कोर्ट ने कहा, अगर ऐसा रवैया अपनाया गया तो भविष्य में दूसरे भगोड़ों के प्रत्यर्पण में समस्या आएगी' दरअसल, 1993 के मुंबई सीरियल बम विस्फोट मामले में अपनी भूमिका के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.
More Related News













