
सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- क्योटो भी चले जाइएगा और...
ABP News
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर तंज कसा है. सपा चीफ ने कहा है कि शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सासंद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर तंज कसा है. पूर्व सीएम अखिलेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी. जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा.
2027 के चुनाव के संदर्भ में अखिलेश ने लिखा कि वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे. ये मुख्यमंत्री का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे.
कन्नौज सांसद ने लिखा कि ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने क़रीबियों से भी साझा करेंगे.
'क्या संप्रभुता को भी गिरवी रख दिया..', अखिलेश यादव ने ट्रंप के दावे को लेकर साधा BJP पर निशाना













