
Sun Transit Malmas 2021: मलमास कल से, एक महीने सूर्य देव की चाल से ये 4 राशि वाले रहें सावधान
AajTak
Surya Rashi Parivartan Malmas 2021: सूर्य देव के राशि परिवर्तन के साथ ही मलमास शुरू हो जाएगा. इसके बाद सूर्य एक महीने तक धनु राशि में ही रहेंगे. इस अवधि में शुभ कार्य बंद हो जाते हैं और कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. सूर्य देव इस बार 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे, जो 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा.
Malmas 2021 Sun Transit in Sagittarius: सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं. जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे धनु संक्रांति कहा जाता है. इसके बाद सूर्य एक माह तक इसी राशि में रहते हैं. इस समयावधि को मलमास या खरमास कहा जाता है. हिन्दू धर्म में खरमास में शुभ कार्य वर्जित माना जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, मलमास में सूर्य देव की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालती है. हालांकि, 16 दिसंबर को सूर्य देव का धनु राशि में गोचर 8 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है, तो वहीं खरमास में 4 राशियों के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











