
Sun Halo Photos: बेंगलुरु के आसमान में अद्भूत नजारा देख रोमांचित हुए लोग, ट्विटर पर वायरल हुई 'प्रभा मंडल' की तस्वीरें
ABP News
सूरज के चारों तरफ गोलाई घेरे में एक सतरंगी प्रभा मंडल नजर आया, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था. बेंगलुरु के लोगों के लिए यह नजारा बेहद अद्भुत था, जिसे कई लोगों कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया.
कोरोना संकट के इस दौर में जहां काफी समय से लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए, यह एक मुश्किल वक्त जरूर है. इस महामारी ने हमें यह सिखाया है कि कैसे शांतिपूर्वक इस संकट की घड़ी से कैसे पार पाए. ऐसे समय में हमारे बीच कुछ ऐसी चीजें होती है जो हमारे दिल को छू लेती है. कुछ ऐसा ही नजारा बेंगलुरू में के आसामान में सोमवार की सुबह देखने को मिला. सूरज के चारों तरफ गोलाई घेरे में एक सतरंगी प्रभा मंडल नजर आया, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था. बेंगलुरु के लोगों के लिए यह नजारा बेहद अद्भुत था, जिसे कई लोगों कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. लोगों ने इसे सिर्फ ट्विटर पर ही शेयर नहीं किया बल्कि पूरे शहर के लोगों ने सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया.More Related News













