Summer foods: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 10 फूड्स, रहेंगे बिल्कुल फिट
AajTak
गर्मियों में खान-पान का सेहत पर बहुत असर पड़ता है और जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है. इस मौसम में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन हो जाता है और विटामिन, मिनरल्स की कमी होने लगती है. आइए जानते हैं कि इस मौसम में क्या चीजें खाने से आप सेहतमंद रहेंगे.
गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और आपको अपने डाइट में अब कुछ बदलाव करना चाहिए. गर्मियों में खान-पान का सेहत पर बहुत असर पड़ता है और जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है. इस मौसम में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन हो जाता है और विटामिन, मिनरल्स की कमी होने लगती है. आइए जानते हैं कि इस मौसम में क्या चीजें खाने से आप सेहतमंद रहेंगे. टमाटर- टमाटर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C से भरपूर होते हैं. इनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकैमिकल्स भी होते हैं, जो कैंसर जैसी क्रोनिक डिजीज को ठीक करने में मदद करते हैं. तोरई- गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाएं. तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है. ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












