
Sulli Deals और Bulli Bai केस के आरोपियों को जमानत, कोर्ट बोला- पहली बार अपराध किया
AajTak
Sulli Deals और Bulli Bai ऐप के आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने मानवीय आधार पर दोनों आरोपियों को बेल देने का फैसला लिया है. लेकिन उन पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं.
Sulli Deals और Bulli Bai ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं पर निशाना साधने वाले दो मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर और नीरज बिश्नोई को मानवीय आधार पर CMM कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है. एक तरफ नीरज बुली बाई मामले में आरोपी है तो वहीं ओंकारेश्वर सुल्ली डील्स का निर्माता है.
जमानत देते समय कोर्ट ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है, वहीं FSL के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. कोर्ट की माने तो मामला भी जिस स्टेज पर है, वहां पर आरोपी तथ्यों के साथ कोई छोड़छाड़ नहीं कर पाएंगे. ये भी तर्क दिया गया है कि आरोपियों ने पहली बार कोई अपराध किया है और लंबे समय तक उन्हें जेल में रखना ठीक नहीं होगा. अब दोनों आरोपियों को बेल जरूर दी गई है लेकिन कई तरह की शर्तें भी लागू हैं.
कोर्ट ने जोर देकर कहा है कि कोई भी आरोपी इस जमानत के दौरान देश छोड़कर नहीं जाएगा, वहीं जब भी अदालत द्वारा सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें तुरंत पेश होना होगा. इसके अलावा जांच अधिकारी को अपना स्थान विवरण देना होगा, फोन को लगातार चालू रखना होगा और किसी भी पीड़ित से संपर्क साधने का प्रयास नहीं किया जाएगा.
जानकारी के लिए बता दें कि सुल्ली डील्स वाला मामला सबसे पहले पिछले साल जुलाई में सामने आया था. तब कहा गया था कि एक ऐप पर महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही थीं. उन तस्वीरों को नीलाम किया जा रहा था. इसके कुछ महीने बाद ही बुली ऐप भी सामने आ गई थी जहां पर फिर महिलाओं की तस्वीरों को नीलाम किया गया. एक महिला पत्रकार ने शिकायत की थी और उसके बाद जांच शुरू की गई. फिर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए.
इसके बाद इस साल जनवरी में सबसे पहले पुलिस ने बुली ऐप बनाने वाले आरोपी नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया. फिर दो दिन बाद बाद आठ जनवरी को सुल्ली डील्स का निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








