
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: दो शूटर, दो पिस्टल और दो मददगार... गोगामेड़ी हत्याकांड का 'एयरहोस्टेस' कनेक्शन!
AajTak
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: उसका नाम पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा है. वो बचपन से ही हवा में उड़ना चाहती थी. वो हमेशा यही सपना देखती थी. इसीलिए उसने एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ली थी. और ट्रेनी एयर होस्टेस बन भी गई. लेकिन फिर अचानक उसने आसमान में उड़ने की बजाय जुर्म की दुनिया में उड़ान भरने की ठानी.
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर भले ही गोलियां चलाने वाले शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौर थे. लेकिन जिस पिस्टल से गोलियां चलाई गईं, वो पिस्तौल उन्हें एक ट्रेनी एयरहोस्टेस और उसके पति ने दी थी. सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है, मगर यही सच है. जयपुर पुलिस ने इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है. जिसके मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को हथियार करने वाला कोई और नहीं बल्कि यही पति-पत्नी की जोड़ी है. आइए आपको बताते हैं, उस एयरहोस्टेस और उसके पति की पूरी कहानी.
बचपन से हवा में उड़ना चाहती थी पूजा उसका नाम पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा है. वो बचपन से ही हवा में उड़ना चाहती थी. वो हमेशा यही सपना देखती थी. इसीलिए उसने एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ली थी. और ट्रेनी एयर होस्टेस बन भी गई. लेकिन फिर अचानक उसने आसमान में उड़ने की बजाय जुर्म की दुनिया में उड़ान भरने की ठानी. किस्मत ने भी तभी उसे कोटा के हिस्ट्रीशीटर और लॉरेंस गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने वाले महेंद्र कुमार उर्फ समीर से मिलवा दिया.
महेंद्र और पूजा ने शूटर्स को दी थी पिस्टल साल 2018 में पूजा और महेंद्र की मुलाकात हुई और चार साल बाद यानी साल 2022 में महेंद्र और पूजा सैनी ने शादी कर ली. अब पूजा बत्रा जयपुर पुलिस के शिकंजे में है. शिकंजे में इसलिए क्योंकि राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर जिन दो पिस्टल से गोली चलाई गई थी, वो पिस्टल और कारतूस कभी ट्रेनी एयर होस्टेस पूजा सैनी और उसके पति महेंद्र उर्फ समीर ने शूटरों को दी थी. इतना ही नहीं, इनमें से एक शूटर नितिन फौजी को इन दोनों ने करीब हफ्ते भर तक जयपुर के अपने किराये के घर में पनाह दी थी.
किराए के फ्लैट में था शूटर नितिन फौजी और पूजा सैनी से लंबी पूछताछ के बाद साजिश की बाकी बची कहानी भी अब साफ हो गई है. कहानी कुछ यूं है. नितिन फौजी 28 नवंबर को टैक्सी से हिसार से जयपुर पहुंचा. जयपुर के प्रताप नगर चौपाटी पर उसे पहली बार महेंद्र और पूजा सैनी मिले. दोनों ने अपनी गाड़ी में नितिन फौजी को बिठाया और फिर उसे अपने साथ 48 इनकम टैक्स कॉलोनी, जगतपुरा जयपुर में किराये के फ्लैट में ले गए. समीर और पूजा ने डेढ़ साल पहले ये फ्लैट किराये पर लिया था. उस फ्लैट के एक हिस्से में एक लड़का और लड़की भी किराये पर रहते थे.
कमरे से बाहर नहीं आता था नितिन महेंद्र और पूजा ने उन दोनों को एक दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया, जबकि उनके कमरे में नितिन फौजी को ठहरा दिया. नितिन फौजी के कमरे का दरवाजा हमेशा बंद रहता था. नितिन के लिए पूजा खुद खाना बनाती थी. खाना उसके कमरे में पहुंचा दिया जाता था. खुद नितिन को भी कमरे से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी.
नितिन ने चुनी थी 2 पिस्टल और मैगजीन एक हफ्ते बाद वारदात वाले दिन यानी 5 दिसंबर को महेंद्र उर्फ समीर ने नितिन फौजी को 50-50 हजार के नोटों की दो गड्डियां दी. साथ ही उसे करीब आधा दर्जन पिस्टल दिखाए. नितिन ने उनमें से दो पिस्टल और दो मैग्जीन अपने लिए रख लिए, जबकि एक मैग्जीन से भरी पिस्टल के अलावा एक और मैग्जीन दूसरे शूटर यानी रोहित राठौर के लिए रख ली. अब तक नितिन फौजी और रोहित की कोई मुलाकात नहीं हुई थी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






