
Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल पर बिटिया को गिफ्ट करें ये स्कीम, खत्म हो जाएगी सारी टेंशन
AajTak
Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना में पैसे लगाकर आप न सिर्फ सेविंग (Saving) कर सकते हैं, बल्कि इसके साथ-साथ अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं. यह विकल्प हर उस माता-पिता के लिए है, जिनके घर में 10 साल से कम उम्र की बिटिया है.
इस साल के समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बचा है. साल के इस समय में लोग खूब खरीदारी करते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं. अगर आप एक बेटी के माता-पिता हैं तो इस बार नए साल के मौके पर एक ऐसा गिफ्ट (New Year Gift) खरीद सकते हैं, जो आपकी भविष्य की टेंशन कम कर देगा. आप अगर अपनी बेटी के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में खाता खुलवाते हैं तो यह बड़ी होने पर उसकी पढ़ाई या शादी के खर्च की टेंशन दूर कर देगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











