
Sugar-free Foods: शुगर फ्री फूड्स के हो सकते हैं 92 साइड इफेक्ट! डाइट सोडा और पेस्ट्री खाने वाले दें ध्यान
AajTak
Sugar-free foods: आज के समय में सभी को मार्केट में मिलने वाली पैक्ड ड्रिंक, फूड, जूस और केक आदि का सेवन करना अच्छा लगता है. इन फूड्स में काफी मात्रा में कृत्रिम शुगर होती है. अगर आप भी इन कृत्रिम चीनी वाले फूड्स का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.
पहले मिठाई के रूप में गुड़ और शहद का प्रयोग अधिक होता था, वहीं आज मिठास के लिए सफेद चीनी, कृत्रिम मिठास और शुगर फ्री का प्रयोग किया जाता है. जो लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहते हैं, उनका सफेद चीनी की अपेक्षा शुगर फ्री और उससे बने प्रोडक्ट की ओर अधिक झुकाव हो रहा है. उनका मानना है, एक चम्मच सफेद चीनी में लगभग 18 कैलोरी होती है और वहीं शुगर फ्री में 0 कैलोरी होती है. हो सकता है, शुगर फ्री में कैलोरी न हो, लेकिन वह कई तरह से शरीर को नुकसान पहुंचाती है. अगर आप भी शुगर फ्री या शुगर फ्री वाले फूड्स का सेवन करते हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें
सफेद चीनी की जगह मिलाते हैं ये चीजें
मार्केट में मिलने वाले शुगर फ्री प्रोडक्ट में कृत्रिम मिठास मिलाई जाती है, जो कि रासायनिक रूप से निर्मित अणु के रूप में होती है. कई डाइट सोडा में भी शुगर फ्री मिली होती है. अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक, डाइट सोडा से मोटापा, डायबिटीज और हार्ट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं.
जो लोग वजन कम करने के लिए डाइट सोडा और ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उन चीनी मुक्त ड्रिंक में चीनी दूसरे फॉर्म में रहती है और वह पतला करने के बजाय वजन बढ़ा सकती है और उनके कई नुकसान भी हो सकती हैं. शुगर फ्री या उनसे बने प्रोडक्ट में मिठास इन रूपों में होती है.
किन चीजों में पाई जाती है: कोला, ठंडी ड्रिंक, अनाज से बने मीठे प्रोडक्ट
एस्पार्टेम चीनी की अपेक्षा 200 गुना मीठी होती है. इसका प्रयोग कोला, ठंडी ड्रिंक, कृत्रिम अनाज से बने मीठे प्रोडक्ट में होता है. इसे बेकरी और शुगर-कार्ब में हाई वाले फूड्स में मिलाया जाता है. इसे FDA द्वारा मंजूरी दे दी गई है, लेकिन कुछ स्टडी बताती हैं कि एस्पार्टेम के कम से कम 92 साइड इफेक्ट होते हैं. इनमें सिरदर्द, एंग्जाइटी, हार्ट बीट तेज होना, वजन बढ़ना, डिप्रेशन, सिर दर्द, डिप्रेशन, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, चक्कर आना, अल्जाइमर, मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसे कई विकार शामिल हैं. इसे सभी कृत्रिम मिठासों में सबसे खतरनाक माना जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











