
Strawberry Moon 2025: भारत में आज रात दिखने वाला है 'स्ट्रॉबेरी मून', नोट कर लें टाइमिंग
AajTak
Strawberry Moon 2025: एक्सपर्ट्स की मानें तो स्ट्रॉबेरी मून हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात दिखाई देता है. इस बार स्ट्रॉबेरी मून 11 जून यानी आज पूर्णिमा की रात को भारत में दिखाई देगा. स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है.
Strawberry Moon 2025: पृथ्वी से बाहर की हर बात इंसानों के लिए हमेशा से बेहद दिलचस्प रही है. दरअसल, इस दुनिया में मुट्ठी भर लोग ही हैं जिन्हें अंतरिक्ष, सितारों और चांद का ज्ञान है. ज्यादातर लोगों के लिए ये एक जादू की तरह है. खासतौर से जब कुछ अनोखा ऊपर आसमान में घटता है तो पृथ्वी पर रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए ये एक अद्भुत अनुभव जैसा होता है. दरअसल, ऐसा ही कुछ 11 जून यानी आज घटने वाला है. आज आसमान में स्ट्रॉबेरी मून दिखने जा रहा है. स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है.
दरअसल, हर साल जून महीने में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर स्ट्रॉबेरी मून दिखाई देता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आसमान में गुलाबी रंग का चांद दिखेगा. साथ ही, आज दिखने वाला स्ट्रॉबेरी मून माइक्रो मून भी होगा. जब मून यानी चांद अपनी सामान्य दूरी से थोड़ा ज़्यादा दूर होगा, जिसके कारण चांद का आकार ओर छोटा दिखेगा.
क्या होता है स्ट्रॉबेरी मून? (What is Strawberry Moon)
यह नाम कोई कल्पना नहीं, बल्कि अमेरिका की कुछ पुरानी परंपराओं जुड़ा है. दरअसल, उत्तरी अमेरिका की कुछ जनजातियों ने इस मून का नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा है. क्योंकि इस समय उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी की फसल काटी जाती है. यहीं से इस मून का नाम पूरी दुनिया में भी प्रसिद्ध हो गया. यह पूर्णिमा न केवल वसंत का आखिरी चंद्रमा होती है, बल्कि साल के सबसे छोटे समय तक दिखने वाले पूर्ण चंद्रमा में से एक भी होती है
कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून? (Strawberry Moon 2025 Timings)
भारतीय समयनुसार, स्ट्रॉबेरी मून 11 जून यानी आज दिखेगा. आज भारत में यह मून शाम सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखाई देगा. साथ ही, यह कुछ शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में इसका अद्भुत नजारा शाम 7 बजे दिखाई देगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











