
Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब कंपनी को रोजाना 48 लाख एक्स्ट्रा कमाई
AajTak
मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण गैस सप्लाई का संकट खड़ा हुआ है. इस बीच, एलपीजी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को रोककर घरेलू गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी है. इस बीच, जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है.
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है, क्योंकि फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करने के लिए फीस बढ़ा दी है. Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस में 19 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जो अब 12.50 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये हो चुका है.
बदली हुई ये प्लेटफॉर्म फीस आज यानी 20 मार्च से ही लागू होगी. गौरतलब है कि यह बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच किया गया है. गैस की सप्लाई बाधित होने से एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है. ऐसे में सरकार ने घरेलू स्तर पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को रोककर घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाई है.
जोमैटो के प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी देखा जाए तो ₹2.40 की हुइ है, जो रेस्टोरेंट के फूड प्राइस, डिलीवरी और जीएसटी चार्ज के अतिरिक्त है. इस बढ़ोतरी के होने से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले शौकीनो को झटका लगा है और अब उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी होगी.
अब जोमैटो को लाखो रुपये की कमाई Zomato को औसतन हर रोज करीब 20 लाख ऑर्डर मिलते हैं, पीक दिनों में यानी फेस्टिवल और ऑफर्स के दौरान ऑर्डर में इजाफा हो जाता है. प्लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा से कंपनी को रोजाना 48 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने वाली है, क्योंकि कंपनी ने 2.40 रुपये प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा किया है.
LPG की कीमत में इजाफा कुछ दिन पहले ही मार्च में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में 60 रुपये का इजाफा किया गया था, जो 7 मार्च से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913 रुपये हो गई है. साथ ही कमर्शिलय एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी ₹115 की बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी के बाद जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है.
2 से 14.90 रुपये तक पहुंची फीस बता दें साल 2023 में जोमैटो पर सिर्फ 2 रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज वसूला जाता था, लेकिन पिछले साल इसमें कई बार बढोतरी की गई और अब एक बार फिर इजाफा किया गया है, जो बढ़कर 14.90 रुपया हो गया है. यह चार्ज हर ऑर्डर पर लगेगा.













