
Stock Market Crash: 3 बड़े कारण... बजट से पहले भरभराकर गिरा बाजार, Sensex 600 अंक टूटा, बिखरे ये स्टॉक्स
AajTak
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरकर करोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 25200 के नीचे पहुंच गई है. निफ्टी बैंक में भी दबाव दिखाई दे रहा है.
रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आगामी बजट पेश करने जा रही हैं. इससे पहले ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है. सेंसेक्स 570 अंक गिरकर 81770 पर करोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 156 अंक गिरकर 25186 पर था. निफ्टी बैंक में भी 168 अंकों की गिरावट आई है.
BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 7 शेयरों में ही तेजी आई है, जबकि बाकी 23 शेयर तेजी से गिरे हैं. मारुति, बीईएल और इंडिगो जैसे शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. एल एंड टी, टाटा स्टील और एनटीपीसी में करीब 2 फीसदी की उछाल है. ऑटो, एफएमजीसी, हेल्थकेयर, फार्मा, आईटी और प्राइवेट बैंक सेक्टर्स में भारी दबाव दिखाई दे रहा है.
आज क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट? भारत-यूरोपीय यूनियन के डील के बाद भी शेयर बाजार में आज गिरावट को लेकर निवेशक चिंतत हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट विदेशी निवेशकों की बिकवाली और लगातार दो दिनों तक आई शेयर बाजार में तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण आई है. दूसरी ओर, रुपया एक बार फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. डॉलर के मुकाबले अब रुपया 92 के स्तर को पार कर चुका है. रुपये में यह गिरावट विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण आ रही है. इसके अलावा, केंद्रीय बजट को देखते हुए निवेशक सतर्क बने हुए हैं और अपने निवेश को सेफ रखने की कोशिश कर रहे हैं या फिर सेफ असेट जैसे सोना-चांदी और कॉपर जैसी जगहों पर निवेश कर रहे हैं.
इन शेयरों में आई तगड़ी गिरावट हेरिटेज के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. फाइव स्टार बिजनेज 5.55 फीसदी गिर गया है. इसके अलावा, वैभव ग्लोबल में 5 फीसदी, रिलायंस पावर में 3 फीसदी, सैजिलिटी इंडिया के शेयरों में 3 फीसदी, मोतिलाल ओसवाल फाइनेंस में 5 फीसदी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.
निवेशकों को भारी नुकसान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी दबाव दिखाई दे रहा है, जिस कारण निवेशकों के पोर्टफोलियो भी डाउन हुए हैं. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 459 लाख करोड़ के ऊपर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को यह 457 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया है यानी कि निवेशकों की वैल्यूवेशन 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हुई है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











