
व्हाइट हाउस के बाहर वैन घुसाने की कोशिश, सुरक्षा बैरियर से टकराया वाहन, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने अचानक अपनी वैन को सुरक्षा बैरियर से टकरा दिया. इस घटना से वहां हड़कंप मच गया. सीक्रेट सर्विस ने तुरंत वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया और बम स्क्वॉड ने वाहन की जांच की. जानें क्या है पूरा मामला?
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी वैन को सीधे व्हाइट हाउस के बाहर लगे सुरक्षा बैरियर में जाकर घुसा दिया. घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास हुई. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और मौके पर तैनात अधिकारियों ने आरोपी को वहीं दबोच लिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. शुरुआती जांच में मामले को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है.
बैरियर से टकराई वैन अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे से ठीक पहले लाफायेट स्क्वायर के पास हुई. आरोपी अपनी वैन लेकर व्हाइट हाउस के बाहर लगे अस्थायी सुरक्षा बैरियर तक पहुंचा और वाहन को उससे टकरा दिया. घटना होते ही वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस के यूनिफॉर्म डिविजन के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने बिना देर किए चालक को हिरासत में ले लिया. सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को कुछ समय के लिए घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई.
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि वैन चला रहे व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के पीछे उसका मकसद क्या था. अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आपराधिक आरोप लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बम स्क्वॉड ने की वाहन की जांच घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया. समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, बम स्क्वॉड ने वैन की पूरी तरह से जांच की. अधिकारियों ने वाहन के अंदर और आसपास की जगहों की बारीकी से तलाशी ली. जांच के बाद यह पुष्टि की गई कि वाहन में कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री मौजूद नहीं है. इसके बाद इलाके में सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई.
मामले की गहन जांच फिलहाल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ने जानबूझकर सुरक्षा बैरियर में वैन घुसाई या यह कोई हादसा था. साथ ही उसके बैकग्राउंड और संभावित मंशा की भी पड़ताल की जा रही है. व्हाइट हाउस जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.







