
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पीएम मोदी ने कोच्चि में कहा कि मछुआरा समुदाय की ताकत देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सक्षम है. वहीं, आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए उनकी क्षमता और योगदान की तारीफ की. वहीं, आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज़ों का जलवा दिखा है. इन खबरों के अलावा, बुधवार को सेंसेक्स 1,342 अंक टूटकर 76,863 पर जबकि निफ़्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर बंद हुआ. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
'हमारी सरकार ने बनाई ब्लू इकोनॉमी', कोच्चि में फिशरमैन समुदाय को संबोधित कर बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के कोच्चि में अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन में भाग लिया. पीएम ने मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए उनकी क्षमता और योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि मछुआरा समुदाय की ताकत देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सक्षम है. उन्होंने पिछले शासनकाल में हुए अन्याय का जिक्र भी किया.
ICC T20 Rankings: संजू ने लगाई लंबी छलांग, वरुण से छिनी बादशाहत, वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज़ों का जलवा दिखा है. अभिषेक शर्मा का जलवा इस रैंकिंग में कायम है. फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई थी. अब नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. ईशान किशन दो स्थान की छलांग के साथ नंबर-2 पर पहुंच गए, जबकि संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का बड़ा मुद्दा, 12 महीने में 13 बार क्यों करना पड़ता है रिचार्ज, इनकमिंग कॉल क्यों होती है बंद मोबाइल रिचार्ज को लेकर देश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. सांसद राघव चड्डा कहना है कि मौजूदा रिचार्ज सिस्टम आम लोगों के साथ छुपी हुई लूट जैसा है, क्योंकि यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है.
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, 4 साल में टूटा घर, सहेली के एक्स से की थी शादी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है. मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है. एक्ट्रेस का घर 4 साल में ही टूट गया है. कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है. हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी. सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी.
झटके में 5 लाख करोड़ डूबे... आज क्यों बाजार में मचा कोहराम, 1300 अंक टूटा सेंसेक्स बुधवार को शेयर बाज़ार में भारी गिरावट रही. सेंसेक्स 1,342 अंक टूटकर 76,863 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर आ गया. BSE के टॉप 30 में सिर्फ़ 2 शेयरों में तेज़ी रही, जबकि 28 में गिरावट आई. लगभग 1,807 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2,277 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयर अपरिवर्तित रहे.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.








