
गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, आग लगने के बाद निकाले गए 20 क्रू मेंबर
AajTak
होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को एक थाई झंडे वाले कार्गो शिप पर हमला किया गया. गुजरात की ओर जा रहे इस जहाज को एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया, जिससे उसमें आग लग गई. इलाके में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना पड़ा.
मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को एक थाई कार्गो शिप पर हमला किया गया है. ये जहाज गुजरात की ओर आ रहा था. इस दौरान एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने उसको निशाना बनाया. इस वजह से उसमें आग लग गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस जहाज की पहचान मयूरी नारी के तौर पर हुई है. ये घटना ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 नॉटिकल मील दूर हुई है. थाईलैंड की सरकार ने कन्फर्म किया है कि हादसे के बाद जहाज पर मौजूद 23 क्रू मेंबर में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. तीन लोग अभी भी वहां मौजूद हैं.
मरीन सूत्रों के मुताबिक, जहाज को हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है. ओमानी नेवी ने घटना के बाद तुरंत इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. रॉयल थाई नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन ने बताया कि 11 मार्च को कार्गो शिप पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ.
जहाज की पहचान की पुष्टि इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन नंबर के साथ सुपरस्ट्रक्चर से की गई, जो उसकी पुरानी तस्वीरों और रिकॉर्ड से मेल खाते हैं. मयूरी नारी जहाज का मालिकाना हक प्रेशियस शिपिंग के पास है. इस हमले के बाद जहाज में लगी आग ने स्थिति को गंभीर बना दिया, लेकिन जल्द बू पा लिया गया.
इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की अभी तक आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है. रॉयल थाई नेवी और समुद्री सुरक्षा अधिकारियों दोनों ने कहा है कि प्रोजेक्टाइल अनजान था. अब तक किसी भी देश या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.








