
Stock Market: शेयर बाजार में 5 दिन से धमाल, झटके में 32 लाख करोड़ की कमाई... जानिए तेजी के कारण
AajTak
एक्सपर्ट्स की मानें तो शेयर बाजार को लेकर निवेशकों का मूड धीरे-धीरे बदलने लगा है. यही नहीं, चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव का फायदा भारत को मिल सकता है.
शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले 5 दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है. इन 5 दिनों की निवेशकों की तगड़ी कमाई हुई है. BSE के मार्केट कैप में कुल 32 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. जिससे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है.
दरअसल, सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 फीसदी उछलकर 79,408.50 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 24100 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. सोमवार की तेजी में सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए.
शेयर बाजार में तेजी के बीच टेक महिंद्रा के शेयर में 5.21 फीसदी, ट्रेंड के शेयर में 4.48 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3.79 फीसदी, सुजलॉन के शेयर में 9.50 फीसदी, टाटा एलेक्सी के शेयर में 9 फीसदी, Justdial के शेयर में 11.75 फीसदी और J&K बैंक के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी रही.
BSE का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पार
एक्सपर्ट्स की मानें तो शेयर बाजार को लेकर निवेशकों का मूड धीरे-धीरे बदलने लगा है. जिसका ताजा प्रमाण अच्छे नतीजे नहीं होने के बावजूद टाटा एलेक्सी के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. यही नहीं, कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बुल्स हावी रहे. शेयर बाजार में तूफानी तेजी के चलते बीएसई का मार्केट कैप एक बार फिर 5 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है.
बाजार में तेजी के कारण: बता दें, ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ को लेकर चीन को छोड़कर सभी देशों को 90 दिन की मोहलत दी है. जिसे बाजार ने पॉजीटिव लिया है. इसके अलावा कच्चे तेल के भाव में गिरावट से भारत को फायदा मिलने वाला है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











