
Steve Smith Retirement: टेस्ट पर फोकस, ओलंपिक में गोल्ड का ख्वाब... स्टीव स्मिथ ने अचानक क्यों लिया ODI से संन्यास
AajTak
लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. बता दें कि 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हो रही है. इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऐसा फैसला लिया, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया. स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल (ODI) से अचानक संन्यास ले लिया. स्मिथ का वनडे इंटरनेशनल में रिकॉर्ड शानदार रहा है और उम्मीद की जा रही थी कि वो 2027 के ओडीआई वर्ल्ड कप तक तो जरूर खेलेंगे.
स्मिथ का सपना ओलंपिक खेलना...
स्टीव स्मिथ ने रिटायरमेंट की घोषणा के दौरान स्पष्ट किया कि वो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल खेलते रहेंगे. टेस्ट में तो स्मिथ का प्रदर्शन सुपर रहा है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने कुछ खास नहीं किया है. ऐसे में स्मिथ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेते तो उतना शॉकिंग नहीं होता. लेकिन स्मिथ की निगाहें लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 पर हैं, जिसमें वो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं. स्मिथ तब तक 39 साल के हो जाएंगे, ऐसे में सबकुछ उनके फॉर्म पर डिपेंड करेगा.
स्टीव स्मिथ ने इस साल जनवरी में बिग बैश लीग में शतकीय पारी खेलने के बाद कहा था, 'मैं ओलंपिक खेलना चाहता हूं, मुझे लगता है कि यह काफी कूल होगा. आप देखेंगे कि मैं लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट में कितना आगे जा सकता हूं. लेकिन मैं कुछ समय के लिए शॉर्ट फॉर्मेट क्रिकेट खेलूंगा.'
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. बता दें कि 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हो रही है. इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था. ग्रेट ब्रिटेन गोल्ड और फ्रांस सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहा था. चौंकाने वाली बात यह थी कि ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच उस ओलंपिक में क्रिकेट का सिर्फ एक मैच खेला गया था और उसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था.
सचिन-पोटिंग के रिकॉर्ड पर भी स्मिथ की निगाहें













