
Stay Healthy In Winter: सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बीमार, बस आज से ही करना शुरू कर दें ये काम
AajTak
सर्दियों का मौसम लगभग आ ही गया है और मौसम ने ठंडाहक महसूस करानी शुरू कर दी है. ऐसे में हर किसी को अपने आपको फिट रखना काफी जरूरी है. सर्दी में स्वस्स्य रहने के लिए क्या करें, इस बारे में जानेंगे.
नवंबर शुरू होते ही मौसम ने करवट बदल ली है और हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. अनुमान के मुताबिक, उत्तरी भारत में आने वाले हफ्तों में ठंड बढ़ सकती है. ऐसे में हर किसी को अपनी सेहत का भी अधिक ख्याल रखना होगा. आयुर्वेद के अनुसार, सर्दी वह मौसम है जिसमें स्वाभाविक रूप से इम्यूनिटी बढ़ जाती है. ठंड के मौसम में शरीर का तापमान कम हो जाता है और शरीर नए मौसम के अनुकूल होने के लिए थर्मोरेग्यूलेशन से गुजरता है. कभी-कभी यह बदलाव सर्दियों के मौसम की कई बीमारियों को भी ला सकता है लेकिन अगर आप कुछ सावधानियां रखेंगे तो इनसे बचते हुए सर्दियों के मौसम के मजे भी ले सकते हैं. तो आइए वो कौन से तरीके हैं जिनसे सर्दियों में स्वस्थ्य रहेंगे उनके बारे में भी जान लेते हैं.
हेल्दी डाइट
साबुत अनाज, लीन मीट, मछली, मुर्गी, फलियां, ड्राईफ्रूट, सीड्स, जड़ी-बूटियां, मसाले, ताजे फल और सब्जियों वाली बैलेंस डाइट लेने से इम्यूनिटी बढ़ती है. हम विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का भी अधिक सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है.
एक्सरसाइज
सर्दियों में खुद को फिट रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. योग, रनिंग, वॉकिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं. इससे फ्लू या सर्दी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करते हुए इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी.
मॉइश्चराइजर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











