
SSC GD Constable Exam: आज जारी होगा नोटिफिकेशन! जानें किन-किन पदों पर कैसे होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल
AajTak
SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के माध्यम से सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, राइलफमैन (जीडी), असम राइफल्स के लिए कैंडिडेट्स का चयन होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी दसवीं की परीक्षा पास होना चाहिए. एज लिमिट 18 से 23 साल तय की गई है.
कर्मचारी चयन आयोग की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के नोटिस का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो सकता है. आयोग के एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक आज 27 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का नोटिस रिलीज किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो रिलीज होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से नोटिस चेक कर सकते हैं.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार CAPFs, NIA, SSF में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों के लिए आज, 27 अगस्त, 2024 को भर्ती अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है. हालांकि अभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. गौरतलब है कि आगामी भर्ती अभियान द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), विशेष सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों को भरा जाएगा.
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए पात्र उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में आयोजित की जा सकती है. एसएससी जीडी कांस्टेबल पद के लिए सफल उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के आधार पर 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के माध्यम से सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, राइलफमैन (जीडी), असम राइफल्स के लिए कैंडिडेट्स का चयन होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी दसवीं की परीक्षा पास होना चाहिए. एज लिमिट 18 से 23 साल तय की गई है.
फीस और चयन प्रक्रिया

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












