
SSC CHSL Recruitment 2024: सरकारी विभागों में नौकरी पाने का मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
AajTak
Sarkari Naukri SSC CHSL: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. SSC CHSL ने अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई है. आइए जानते हैं आवेेदन का तरीका और अन्य जानकारी.
SSC CHSL Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 8 अप्रैल को SSC CHSL 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 मई, 2024 निर्धारित की गई है. इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए कैडिडेट आज ही अप्लाई कर दें. आवेदन करने के लिए एसएससी सीएचएसएल की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार लोअर डिवीजनल क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), और डेटा एंट्री ऑपरेटर्स (DeO) पदों के लिए इस भर्ती अभियान में भाग ले सकते हैं. एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी और टियर 2 परीक्षा की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी.
एसएससी सीएचएसएल 2024: आवेदन कैसे करें
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाए.स्टेप 2- इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.स्टेप 4- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और क्लिक करें.स्टेप 5- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें.
आयु सीमा
इस भर्ती आभियान से जुड़ने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती अभियान में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार आयु पात्रता मानदंड की जांच जरूर करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











