
SSC CGL टियर 2 परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान, यहां करें चेक
AajTak
SSC ने के तारीखों का ऐलान कर दिया है. टियर 1 एग्जाम को पास करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे. आइए जानते हैं कब आयोजित करवाई जाएगी CGL टियर 2 की परीक्षा.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी कि CGL टियर 2 के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम 18 और 19 जनवरी, 2026 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस एग्जाम में सिर्फ वहीं लोग शामिल होंगे, जिन्होंने टियर 1 पेपर पास किया है. 18 दिसंबर को टियर 1 का रिजल्ट घोषित किया गया था.
आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इंग्लिश लैंग्वेज, कॉम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस (पेपर1, सेक्शन1), इंग्लिश लैंग्वेज, कॉम्प्रिहेंशन और जनरल अवेयरनेस (पेपर1, सेक्शन2), कंप्यूटर नॉलेज (पेपर2, सेक्शन3) और स्टैटिस्टिक्स (पेपर 2) की परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को आयोजित करवाई जाएगी. वहीं, स्किल टेस्ट (पेपर1, सेक्शन 4) 19 जनवरी, 2016 को होगा.
एग्जाम में कितने उम्मीदवार होंगे शामिल?
बता दें कि SSC CGL टियर 2 के एग्जाम में कुल 1,39,395 उम्मीदवार शामिल होंगे. लेकिन 49 उम्मीदवारों के नतीजों को किसी कारण के चलते रोक दिया गया है. वहीं, 5 उम्मीदवारों पर बैन के चलते नतीजे घोषित नहीं किए गए.
इतने पोस्ट के लिए होगी परीक्षा
SSC CGL के जरिए ग्रुप B और C के लिए कुल 14,582 पदों पर एग्जाम आयोजित होगी. इस पोस्ट के कुल तीन पेपर होंगे, जो अलग-अलग पोस्ट के लिए होंगे. पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है. वहीं, पेपर 2 जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर उम्मीदवारों के लिए और पेपर 3 असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के लिए जरूरी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











