
SSC ने जारी किया कॉन्स्टेबल GD PET का रिजल्ट, भरे जाएंगे 53 हजार से ज्यादा पद
AajTak
जिन उम्मीदवारों ने 20 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) दी थी, वे अब अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं.
SSC GD PET Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी पीईटी परिणाम 2025 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) दी है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं.
पीईटी/पीएसटी 20 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया गया था पीईटी/पीएसटी में कुल 3,94,121 उम्मीदवार शामिल हुए थे. पीईटी/पीएसटी में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)/दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
एसएससी कांस्टेबल जीडी पीईटी परिणाम 2025: कैसे देखें
Step 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
Step 2: होम पेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
Step 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को SSC कॉन्स्टेबल GD PET परिणाम 2025 सूची 1 और सूची 2 पर क्लिक करना होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











