
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में अब आगे क्या? इस्तीफा देंगे गोटबाया, जानें कैसे होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव
AajTak
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बेहद खराब हैं. लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा पेश कर चुके हैं. राष्ट्रपति 13 जुलाई को अपना इस्तीफा देने वाले हैं. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद आगे क्या होगा?
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात बदतर हो गए हैं. लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने आवास से परिवार सहित भाग गए हैं. प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसंघे के घर को आग के हवाले कर चुके हैं. उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. वहीं, अब राष्ट्रपति के इस्तीफे की भी मांग भी होने लगी है. गोटबाया राजपक्षे पद से इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं. वे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे. आइए जानते हैं कि राजपक्षे के इस्तीफे के बाद आगे क्या हो सकता है?
अगर गोटबाया राजपक्षे अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दे देते हैं, तो संसद को अपने सदस्यों में से किसी एक को राष्ट्रपति चुनना होगा. अगर सब नियमों के मुताबिक होता है तो नई नियुक्ति राष्ट्रपति के इस्तीफे के एक महीने के भीतर होगी. तीन दिनों के अंदर संसद की बैठक बुलाई जाएगी. बैठक में संसद के महासचिव को राष्ट्रपति के इस्तीफे के बारे में संसद को सूचना देनी चाहिए. इसके बाद नामांकन प्राप्त करने के लिए एक तारीख निर्धारित की जाएगी.
श्रीलंका में महासंकट पर जानिए अब तक के सभी बड़े अपडेट्स
क्या निर्विरोध होगा राष्ट्रपति का चुनाव?
अगर संसद के सिर्फ एक सदस्य को राषट्रपति पद के लिए नामित किया जाता है, तो महासचिव को घोषित करना होगा कि उसे चुन लिया गया है. अगर एक से ज्यादा लोगों को मनोनीत किया जाता है, तो एक गुप्त मतदान होगा. मतदान के आधार पर बहुमत से राष्ट्रपति का चुनाव होगा.
नया राष्ट्रपति चुने जाने तक क्या होगा?

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







