
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे
AajTak
Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका में हालात दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, हालातों से त्रस्त प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया. खबर है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भाग गए हैं.
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक हालातों से त्रस्त प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया. खबर है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भाग गए हैं. रक्षा सूत्रों की ओर से राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने का दावा किया गया है. बता दें कि इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरी परिवार के साथ भाग गए थे. उग्र भीड़ ने कोलंबो में राजपक्षे के सरकारी आवास को घेर लिया था.
बताया जा रहा है कि कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में घेर लिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर जमकर तोड़फोड़ भी की है. बता दें कि श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सरकार विरोध रैली चल रही है.
शुक्रवार को श्रीलंका में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था. सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमरत्ने ने कहा कि राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात नौ बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए शुक्रवार को कोलंबो में प्रवेश किया था जिसके बाद कर्फ्यू का फैसला लिया गया.
शुक्रवार को पुलिस ने कर्फ्यू लगाने से पहले कोलंबो में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं. बताया जा रहा है कि सरकार विरोधी प्रदर्शन में धार्मिक नेताओं, राजनीतिक दलों, शिक्षकों, किसानों, चिकित्सकों, मछुआरों और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं.
सांसद ने खुद को मारी थी गोली
बता दें कि 10 मई को सत्ताधारी पार्टी (Sri Lanka Podujana Peramuna) के सांसद Amarakeerthi Athukorala की मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, उनकी गाड़ी को निट्टंबुवा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घेर लिया था. लोगों का कहना था कि इस दौरान सांसद की SUV गाड़ी से फायरिंग हुई. इस पर भीड़ भड़क गई. फिर सांसद वहां से भागे और एक बिल्डिंग में छिप गए, जिसे हजारों लोगों ने घेर लिया था. कहा जा रहा है कि उसके बाद भीड़ से डरकर सांसद ने खुद को अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मार ली.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











