
Speech Highlight: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10वें संबोधन की बड़ी बातें
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 10वें संबोधन में महान विभूतियों का जिक्र कर समृद्ध विरासत की याद दिलाई तो हजार साल की गुलामी का भी. पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा कि समाधान का रास्ता शांति से ही निकलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने महर्षि अरविंदो और दयानंद सरस्वती के साथ ही रानी दुर्गावती और मीराबाई का भी जिक्र किया. उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र किया और हजार साल पहले के इतिहास का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि इस कालखंड के फैसले हजार साल आगे का स्वर्णिम इतिहास तय करेंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा का दौर चला. वहां स्त्रियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से मणिपुर में शांति की खबरें आ रही हैं. देश मणिपुर के साथ है. पीएम मोदी ने कहा कि शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा. केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है.
पीएम मोदी ने गुलामी काल की याद दिलाते हुए कहा कि इतिहास के कुछ पल अमिट छाप छोड़ जाते हैं. एक राजा की पराजय की छोटी सी घटना के कारण भारत को हजार साल की गुलामी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि छोटी घटनाएं भी हजार साल तक प्रभाव छोड़ जाती हैं. पीएम ने कहा कि इतिहास का जिक्र मैं इसलिए कर रहा हूं कि इस समय देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां लिए गए फैसले हजार साल आगे का स्वर्णिम भविष्य तय करेंगे.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









