
Special Trains List: छठ के मौके पर रेलवे चला रहा ये पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
AajTak
Festival Special Trains for Chhath: रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाता रहता है. इसी कड़ी इस बार त्योहारों के मौके पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. आइए जानते हैं, रूट और टाइमिंग.
Special Trains for Diwali-Chhath: उत्तर भारत का बड़ा त्योहार छठ बस आने ही वाला है, इस मौके पर देशभर से लोग त्योहार मनाने अपने-अपने घर जाते हैं. बिहार और यूपी में छठ धूमधाम से मनाया जाता है. इसी वजह से इस रूट की ट्रेनों में आम दिनों की तुलना में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. लेकिन भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके. आइए जानते हैं 13 नवंबर से छठ तक कौन सी ट्रेनें चलने जा रही हैं.
मुंबई-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल (4 सेवाएं) ट्रेन नंबर 01107 मुंबई-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल सीएसएमटी मुंबई से प्रत्येक18 नवंबर और 25 नवंबर को 11.05 बजे रवाना होगी. अगले दिन 14.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 01108 दानापुर-मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल 19 और 26 नवंबर को 16.30 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन 23.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी.
रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें
गाड़ी संख्या 09029 उदना-जयनगर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09031 उदना-कटिहार स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09195/09196 उदना-भागलपुर-उदना स्पेशल ट्रेन

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









