
South Africa Tournament: कोरोना की भेंट चढ़ा साउथ अफ्रीका का ये टूर्नामेंट, टीम इंडिया के दौरे के बीच क्रिकेट बोर्ड ने लिया फैसला
ABP News
South Africa Tournament: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल फरवरी से शुरू होने वाली फ्रैंचाइजी लीग एमएसएल को रद्द करने का एलान किया है.
Cricket South Africa cancelled MSL: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (Cricket South Africa) ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) की वजह से अगले साल फरवरी से शुरू होने वाली फ्रैंचाइजी लीग एमएसएल को रद्द करने का एलान किया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ये फैसला 26 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले लिया है. हालांकि इस सीरीज पर अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका को ओमिक्रॉन की वजह से एक झटका जरूर लगा है.
साउथ अफ्रीका के इस घरेलू टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख तय हो चुकी थी. स्पॉन्सर भी इसके साथ जुड़ चुके थे. इसके बावजूद बोर्ड ने एमएसएल को रद्द करने का फैसला किया. ये टूर्नामेंट अगले साल फरवरी महीने से शुरू होना था.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










