
'Sorry गलती से आपका Divorce हो गया...', कपल परेशान, जज ने फैसला बदलने से किया इनकार
AajTak
लंदन से एक ऐसा मामला सामने आया है कि कोई भी हैरान रह जाए. यहां कोर्ट ने एक वकील की गलती के चलते एक कपल का तलाक करा दिया. इतना ही नहीं बल्कि जज ने तो फैसला वापस लेने से भी इनकार कर दिया.
देश और दुनिया में शादी शुदा जोड़ों के लिए तलाक की प्रक्रिया अलग- अलग है. कई ऐसे देश हैं जहां आसानी से तलाक मिल जाते हैं तो भारत समेत कई ऐसे देश भी हैं जहां तलाक के लिए सालों लग जाते हैं. लेकिन हाल में लंदन से एक ऐसा मामला सामने आया है कि कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल, यहां कोर्ट ने एक कपल का गलती से तलाक करा दिया. सुनने में ही अजीब लगता है कि भला किसी का गलती से कैसे तलाक हो सकता है? यहां हम आपको सारा मामला बता रहे हैं.
जज ने फैसला वापस लेने से किया इनकार
दरअसल, आयशा वरदाग की लंदन बेस्ड लॉ फर्म Vardags के सॉलिसिटर की एक गलती के चलते ये सब हो गया. नतीजा ये हुआ कि जज ने फैसला वापस लेने से इनकार कर दिया.
मिस्टर एंड मिसेज विलियम्स कहे जाने वाले इस जोड़े की शादी को 2023 तक 21 साल हो चुके थे लेकिन अदालत ने अब उनका तलाक करा दिया है. यूं तो इस कपल को तलाक लेना ही था लेकिन वे अभी भी अपने सेपरेशन के लिए फाइनेंशियल एग्रीमेंट्स की व्यवस्था करने की प्रक्रिया में थे. इसी बीच किसी और कपल के तलाक के फाइनल ऑर्डर के दौरान वरदाग के क्लर्क ने कंप्यूटर पर ड्रॉप डाउन मेन्यु से मिस्टर एंड मिसेज विलियम्स का नाम सलेक्ट कर दिया.
21 मिनट में टूट 21 साल की शादी
ऐसे में 21 मिनट में दोनों का तलाक हो गया. वहीं जज को जब इस गलती के बारे में बताया गया तो उसने फैसला बदलने से इंकार कर दिया और कहा कि कोर्ट के फैसले पर जनता का विश्वास ज्यादा जरूरी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












