
Sonali Phogat: अननैचुरल डेथ का केस मर्डर में कैसे बदला? इन 5 सवालों के जवाब अब भी बाकी
AajTak
Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में दर्ज FIR में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है. इस मामले में उनके ही दो साथियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को आरोपी बनाया गया है. सोनाली की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोटें होने की बात सामने आई है.
Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अब हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में अब तक दो लोगों को आरोपी बनाया गया है. सोनाली के परिजनों ने इन दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. परिजनों का आरोप है कि इन दो साथियों ने मिलकर सोनाली की हत्या की.
पुलिस के मुताबिक, सोनाली फोगाट सोमवार (22 अगस्त) को गोवा आई थीं. वो यहां पर अंजुना में एक होटल में ठहरी थीं. रात में वो एक पार्टी में शामिल हुई थीं और अगले दिन तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया है. पुलिस का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.
गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने शुरू में सोनाली की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया था. हालांकि, परिजनों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आ ही नहीं सकता, क्योंकि वो पूरी तरह फिट थीं. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी उनके शरीर पर कई चोट होने की बात सामने आई है.
सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार थीं. 2019 में वो तब चर्चा में आई थीं, जब हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें आदमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, इस चुनाव में सोनाली को कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हरा दिया था.
अननैचुरल डेथ से मर्डर केस तक...
- 42 साल की सोनाली फोगाट सोमवार को गोवा पहुंची थीं. मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई. पुलिस ने पहले हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया था. इस मामले में अंजुना पुलिस थाने में 'अननैचुरल डेथ' का केस दर्ज किया गया था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









